कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2018 के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया

युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2018 के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह चैम्पियनशिप आज नई दिल्ली में समाप्त हो गई। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक श्री राजीव राय भटनागर, आईपीएस भी उपस्थित थे।
इस पांच दिवसीय चैम्पियनशिप का आयोजन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया और जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 36 टीमों ने हिस्सा लिया। पचास महिला खिलाडियों सहित कुल 399 खिलाड़ियों ने 16 वर्गों में हिस्सा लिया। इन खेलों का अनोखा पक्ष यह था कि अखिल भारतीय पुलिस खेलों के इतिहास में पहली बार गैर-अधिकारी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मिजोरम पुलिस की टीम ने चैम्पियनशिप पर कब्जा किया, जबकि सीआरपीएफ की टीम दूसरे स्थान पर रही।

विभिन्न वर्गों के विजेताओँ को बधाई देते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि खेलों से शारीरिक सौष्ठव को बल मिलता है और अधिकारियों तथा गैर-अधिकारियों के बीच खेल भावना पैदा होती है। यह वर्दीधारी कर्मियों के लिए बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि खेलों में भारी बदलाव आ रहा है और खेलों से खिलाड़ियों का जीवन निखरता है तथा उन्हें प्रसन्नता मिलती है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि वे वर्दीधारी कर्मियों के साथ एकात्म का अनुभव करते हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि जिन्हें पदक नहीं मिले हैं, वे निराश न हों और भविष्य में जीतने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने खेलों से संबंधित सभी गतिविधियों को खेल मंत्रालय के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘टॉप चैलेंजर्स पुरस्कार,2018’ और खनन क्षेत्र के लिए क्रॉलर इक्विपमेंट- डोजर्स और रिजिड डम्प ट्रक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विक्रेता का पुरस्कार मिला है।
दिल्ल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बीईएमएल के सीएमडी दीपक कुमार होता ने निर्माण अर्थशास्त्री श्री ग्राम डी रॉबिन्सन के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।
यह पुरस्कार वैश्विक सूचना समूह एएसएएपी द्वारा दिया जाता है और प्रदर्शन “जिससे कुल राजस्व और लाभ बढ़ता हैलाभपरकता बनी रहती है और वर्णित सीमाओं के भीतर वित्तीय स्वास्थ्य बना रहता है।” के मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है।