नीतीश कैबिनेट में 75 फीसदी मंत्री दागी, कहां गई उनकी नैतिकता : तेजस्वी

पटना: बिहार में महागठबंधन टूटने और जेडीयू-बीजेपी की नई सरकार बनने के बाद भी वार-पलटवार का दौर जारी है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके लालू और तेजस्वी यादव पर हमला बोला था. नीतीश ने लालू को गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार ठहराया था. आरोपों का जवाब देने की बारी लालू एंड कंपनी की थी. मंगलवार को लालू ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया. उन्होंने नीतीश को पलटूराम तक कह डाला. इसके बाद बुधवार को तेजस्वी ने नए सिरे नीतीश पर हमला बोला. तेजस्वी ने यह भी कहा कि नीतीश के नए मंत्रिमंडल में 75 प्रतिशत दागी हैं. नीतीश किस आधार पर नैतिकता की बात करते हैं. अब इनकी अंतरात्मा कहां चली गई.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करारा जवाब दिया था. लालू ने नीतीश के लिए अवसरवादी, पलटूराम और सत्‍तालोभी जैसे शब्‍दों का खुलेआम प्रयोग किया. इतना ही नहीं फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये लालू ने अपने छात्र राजनीति के इतिहास का परिचय कराया और बताया कि नीतीश कुमार को वही राजनीति में आगे लाए थे.

इस फोटो और पोस्‍ट के जरिये लालू ने नीतीश से पूछा कि 'नीतीश कुमार बताओ मंडल कमीशन लागू करवाने में तुम्हारा क्या रोल था...  हमने और शरद यादव ने इसके लिए संघर्ष किया और मंडल कमीशन लागू करवाने के लिए क्या-क्या किया तुम क्या जानते हो?'

Source:-NDTV

Viewmore:- VPS Hosting server provider in Japan and Cloud server provider in Japan and Dedicated server provider in Dedicated