ईरान ने निभाया अपना वादा, पांच कार्गो से कतर को भेजी खाद्य सामग्री

इंटरनेशनल डेस्क.सऊदी अरब सहित 6 देशों द्वारा कतर से संबंध तोड़ने के चलते कतर में खाने-पीने के सामान की कमी हो गई है। इसी बीच इस बीच खाद्य पदार्थ, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं को लेकर ईरान के पांच मालवाही विमान दोहा पहुंच गए हैं

कतर ने बताया गलत आरोप
आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने के आरोप लगाकर रिश्ते तोड़ने वाले आधा दर्जन देशों को जवाब देने के लिए कतर ने नामी अमेरिकी फर्म को ऑडिट की जिम्मेदारी दी है। जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासनकाल में अमेरिका के अटॉर्नी जनरल रहे जॉन एशक्रॉफ्ट की कानूनी सहायता देने वाली फर्म यह कार्य करेगी। एशक्राफ्ट के नेतृत्व में उनके सहयोगी कतर आकर देखेंगे कि आतंकवाद की आर्थिक सहायता रोकने के प्रयास में क्या-क्या किया गया है। वह कतर सरकार के प्रयास का मूल्यांकन करेंगे, उनकी सत्यता परखेंगे और जरूरी समझेंगे तो उन्हें और प्रभावी बनाने के सुझाव देंगे। कतर सरकार उन सुझावों को लागू करेगी। कतर सरकार पहले ही आतंकी संगठनों को धन मुहैया कराने के आरोपों को आधारहीन बता चुकी है।

Source:-Bhaskar

Viewmore:- Japan VPS Hosting Server and Japan VPS Server and Japan Dedicated Serve